प्रांजल दहिया के हरियाणवी गाने 'नाचूंगी डीजे फ्लोर पे' ने Youtube पर मचाई धूम, 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

By: Pinki Wed, 25 Aug 2021 10:07:04

प्रांजल दहिया के हरियाणवी गाने 'नाचूंगी डीजे फ्लोर पे' ने Youtube पर मचाई धूम, 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस प्रांजल दहिया (Pranjal Dahiya) की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। प्रांजल के ’52 गज का दामन’ गाने के बाद उनका एक और गाना ‘नाचूंगी डीजे फ्लोर पे’ (Nachungi DJ Floor Pe) यूट्यूब (Youtube) पर धूम मचा रहा है। यूट्यूब पर एक साल पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 10 करोड़ 69 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह गाना 3 जनवरी 2020 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इस म्यूजिक वीडियो पर छह लाख के करीब लाइक्स भी आ चुके हैं। वीडियो में प्रांजल के साथ गहल्यान साहब और सचिन गहल्यान नजर आ रहे हैं। इसे गहल्यान साहब और अंजलि ने मिलकर गाया है। आरबी गुज्जर ने गाने के बोल तैयार किए हैं। गाने का संगीत रियाजी ने तैयार किया है।

प्रांजल दहिया ने टिक-टॉक से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। उन्हें हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े सिर्फ तीन साल ही हुए हैं। उन्होंने इतने कम समय में अपनी खास जगह बना ली है। सिंगर रेणुका पंवार के साथ उनकी ट्यूनिंग भी काफी अच्छी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। वे कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं, जिनमें ‘लल्ला लल्ला लोरी’ जैसे गाने भी शामिल हैं। उनके गाने यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड बना चुके हैं।

ये भी पढ़े :

# VIDEO: मौनी रॉय ने 'लेके पहला-पहला प्यार' गाने पर दिखाए अपने हॉट मूव्स, एक्ट्रेस के लटके झटकों पर दीवाने हुए फैन्स

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com